Thursday, April 16, 2026
Home लोकप्रिय रामेश्वरम की यात्रा कर लौटे अभिषेक सावंत का जोरदार स्वागत

रामेश्वरम की यात्रा कर लौटे अभिषेक सावंत का जोरदार स्वागत

115 दिन में अयोध्या से रामेश्वरम की यात्रा
अयोध्या वापसी पर जगह-जगह हुआ स्वागत
अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान ने रीडगंज चौराहे पर किया अभिनंदन

अयोध्या। रामवन गमन मार्ग होते हुए रामेश्वरम तक की यात्रा साइकिल से पूरा करने का प्रण लेकर निकले अयोध्या के अभिषेक सावंत ने 115 दिनों में अपनी यात्रा पूरी कर ली। तकरीबन सात राज्यों की यात्रा साइकिल से पूरी करने के बाद अयोध्या पहुंचे सावंत उत्साह से लबरेज दिखे। बुधवार को गृह जनपद वापसी पर उनका जगह-जगह स्वागत हुआ। बस स्टेशन पर उतरते ही युवाओ ने माला पहना कर अभिनंदन किया, उसके बाद रिकाबगंज चौराहे पर भी स्वागत हुआ।स्वागत की कड़ी में ही अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान की टीम ने रीडगंज चौराहा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। संगठन के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि अभिषेक ने अयोध्या के साथ-साथ पूरे देश में अपने समाज का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अभिषेक सावंत को अपने सपने पूरे करने के लिए जिस भी मदद की जरूरत पड़ेगी उसके लिए संस्थान की टीम सदैव साथ खड़ी रहेगी। उपाध्यक्ष जय प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे युवा का समाज के सभी वर्गों को मिलकर स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 115 दिन में साइकिल चला कर लगभग 8000 किलोमीटर की यात्रा करने वाले इस युवा एक इतिहास रचा है। स्वागत से अभिभूत अभिषेक ने बताया कि आज पूरा दिन बजरंगबली के दरबार में माथा टेकने के बाद रामलला के दर्शन पूजन एवं पावन सलिला सरयू मां के चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित करेंगे। स्वागत करने वालों में दिलीप श्रीवास्तव,सुरेंद्र श्रीवास्तव,अभय श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, देश दीपक जौहरी, अनिल श्रीवास्तव राजू, शिखर श्रीवास्तव ‘जय’, इंदु भूषण पांडे पत्रकार, तेजेंद्र सिंह पिंकी, पूर्व डिप्टी मेयर सुधीर नारायण श्रीवास्तव व पूर्व भाजपा के नगर अध्यक्ष मुरारी सहाय सिन्हा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

उर्दू रामायण 1859 में मुंशी कालिका प्रसाद कायस्थ ने लिखी और छपाई।

अयोध्या मैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच कानपुर की एक रामायण भी चर्चा में है। यह 164 साल पुरानी उर्दू में...

युवा क्रन्तिकारी खुदीराम बोस 

खुदीराम का जन्म 3 दिसम्बर 1889 को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के बहुवैनी नामक गाँव में कायस्थ परिवार में बाबू त्रैलोक्यनाथ बोस के यहाँ...

कायस्थ गौरव

संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रख्यात भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक अखौरी अच्युतानंद सिन्हा जी के सम्मान में अंटार्कटिका में एक पर्वत का नाम माउंट सिन्हा...

Most Popular

12 अप्रेल 2026, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

04 जनवरी 2026, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

16 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

01 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...