श्री बडवासन माता पदयात्रा समिति ने अपनी 17वी श्री बडवासन माता पदयात्रा आयोजित की।
पदयात्रा के फोटो नीचे दी गई लिंक में है :-
https://photos.app.goo.gl/KrHcrGVR9X15Sa277

श्री बड़वासन माता पदयात्रियों के स्वागत के लिए तैयार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर व टोंक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर व टोंक की टीम द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। पदयात्रा को स्वागत में कचौड़ी, समोसे, रसगुल्ला व ठंडी नमकीन, मीठी लस्सी वितरित की गई दी।


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा टोंक की महिला टीम

जयपुर से बसों में और अपने निजी वाहनों से भक्तजन सपरिवार प्रातः टोंक स्थित अन्नपूर्णा गणेश मंदिर पहुंचे वहां सभी यात्रियों का स्वागत किया गया।





संयोजक छैल बिहारी माथुर जी और अध्यक्ष आर पी माथुर जी ने बताया यहां गणेश जी और ध्वज पुजन के पश्चात भक्तजन माता के भजन और स्तूति के साथ नाचते ,गाते बजाते पैदल विभिन्न यात्रा मार्गो से सोनवा गांव के पास बडवासन मंदिर पहुंचे। वहां माता की भव्य झांकी सजा कर भजन संध्या आयोजित की। भजन संध्या के बाद माता रानी को भोग चढ़ाया गया और सभी यात्रियों ने प्रसादी भोज का आनन्द लिया।

