Thursday, April 16, 2026
Home मुंशी प्रेमचन्द साहित्य रतन सम्मान-2023 मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 के विजेता

मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 के विजेता

कविता प्रतियोगिता के प्रथम विजेता डॉ अरविंद श्रीवास्तव ‘असीम’।

पुरस्कृत कविता

उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद— –

जब करुणा का श्रोत उमड़कर

किसी आँख से बहता है।

प्रेमचंद सा कथाकार तब

भू पर आन उभरता है।

     पिता अजायब के कुल गौरव

     आनंदी उनकी माता थी।

      कायस्थ वंश में जन्मे थे

     स्थितियां कष्ट प्रदाता थी।

बचपन का नाम रहा ‘धनपत’

पर धनाभाव से त्रस्त  रहे।

लमही था जन्म- ग्राम उनका

साहित्य जगत में व्यस्त रहे।

   शोषित-दमित को देख व्यथित

   वह कलम हाथ में लेते हैं।

    दुःख,सन्ताप,कष्ट,पीड़ा को

     चित्रित सजीव कर देते हैं।

देशभक्त,लेखक महान

बे वक्ता बड़े निराले थे।

‘गोदान’ सहित कई उपन्यास

नाटक औ’ कथा लिख डाले थे।

     तपकर सदा आग में कुन्दन

     जैसे अधिक निखरता है।

     संघर्ष के पथ पर चलकर ही

     आयी उनमें प्रखरता है।

जब तक भू पर मानव जीवन

प्रेमचंद का मान रहेगा।

हुआ, न होगा ऐसा लेखक

हर युग में सम्मान रहेगा।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मुंशी प्रेमचंद जी की 143 वी जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमे कविता वर्ग में 63 रचनाये प्राप्त हुई। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता डॉ अरविंद श्रीवास्तव ‘असीम’ रहे।

संक्षिप्त परिचय–

डॉ.अरविंद श्रीवास्तव ‘असीम ‘

जन्म-29-06-1959

शिक्षा-एम. ए.(हिन्दी,अंग्रेजी, मनोविज्ञान,समाजशास्त्र,दर्शनशास्त्र)डी .आर. जे .एम. सी.(पत्रकारिता),जे .आई. आई. बी .(हिन्दी),न्यूट्रिशन काउंसिलर

पीएच-डी, डी.लिट (साहित्य महोपाध्याय मानद)

पिता-स्व.नाथूराम श्रीवास्तव

माता-श्रीमती बृजकिशोरी

****

जन्म स्थान-ग्राम अमरा, जिला-झांसी (उ.प्र.)

वर्तमान निवास-150 छोटा बाजार दतिया (मध्यप्रदेश)

***

कुछ अन्य जानकारी—-

1-100 से अधिक( हिन्दी व अंग्रेजी में) पुस्तकों का लेखन व सम्पादन

2-मारीशस तथा इंडोनेशिया में रामकथा।

3-इंडोनेशिया की सुग्रीवा यूनिवर्सिटी के प्रथम विश्व सम्मेलन(ईकोहिस 2022)में भारत की ओर से बक्ता ।

4-भारत में भगवान राम तथा हनुमान जी के मंदिरों पर प्रकाशित ग्रन्थ (विश्व स्तरीय ग्रन्थ) खण्ड 19 का संपादन कार्य।

5-आधुनिक भारत के विकास में संत कबीर का योगदान (27 भाषाओं में अनुवादित) नामक पुस्तक का बुंदेली में अनुवाद

6-अनेक लघु फिल्मों का कहानी  व डायलॉग लेखन तथा अभिनय।मारीशस में जयन्त की भूमिका निर्वाहन के लिए प्रशंसित।

7-अनेक देशों में काव्य पाठ तथा हिन्दी के प्रचार-प्रसार में बृहद योगदान ।

8-दिल्ली के विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय बक्ताओं के साथ रामकथा पर उद्बोधन तथा केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे द्वारा सम्मानित।

9-पिछले 40 से अधिक वर्षो से अंग्रेजी में शिक्षण कार्य।

10-विगत 10-12 वर्षो से तीन महत्वपूर्ण पत्रिकाओं का संपादन कार्य ।

11-एथलेटिक्स की राज्य व राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भागीदारी, जिला

तथा राज्य स्तर पर पदक विजेता।

12-अनेकानेक राष्ट्रीय स्तर की पत्र-पत्रिकाओं में लेखन कार्य

विशेष–(1)भारत के प्रथम श्रेणी के 100 असाधारण व्यक्तित्व में चयनित व सम्मानित।

(2)बिभिन्न देशों (रूस,नेपाल,म्यांमार बर्मा,मारीशस,इंडोनेशिया)

में 14 अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त।

(3)भारत में लोकसभाध्यक्ष श्री ओमकृष्ण बिरला,केन्द्रीय मंत्री श्री अश्विनी चौबे,

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री ,सांसद,विधायक व अन्य संस्थानों द्वारा 300 से अधिक सम्मान।

संपर्क–9425726907

6265862302

जज श्री विनोद भारद्वाज प्रथम पुरस्कार कि घोषणा करते हुए।

डॉ.अरविंद श्रीवास्तव ‘असीम ‘ जीत कि ख़ुशी मनाते हुए।

डॉ अरविंद श्रीवास्तव ‘असीम’ का मुख्य अतिथि श्री धीरज श्रीवास्तव जी, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, प्रदेश महामन्त्री धर्मेन्द्र जोहरी व् जिला अध्यक्ष व कार्यक्रम के संयोजक अरुण सक्सेना ने शाल,दुपट्टा ओढ़कर सम्मान किया और प्रथम स्थान का प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र व् नक़द 11000 (ग्यारह हज़ार रूपये) देकर सम्मानित किया।

उक्त पुरष्कार भामाशाह श्री अजीत सक्सेना जी ने अपने ससुर स्व. डॉ एस एस श्रीवास्तव की स्म्रति में प्रायोजित किया था।

RELATED ARTICLES

मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 के विजेता

कविता प्रतियोगिता के प्रथम विजेता डॉ अरविंद श्रीवास्तव 'असीम'। पुरस्कृत कविता उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद--...

Most Popular

12 अप्रेल 2026, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

04 जनवरी 2026, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

16 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

01 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...