राजस्थान की प्रमुख कंपनी जौहरी स्टोनेकस इन्डस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड को दो गोल्ड ट्रोफी वर्ष 19-20 व 20-21 में उत्कृष्ट निर्यात करने पर प्रदान की गई है।

मुख्य अतिथि माननीय श्री पीयूष गोयल जी मंत्री वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय भारत सरकार ने कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री धर्मेन्द्र जौहरी जी को सम्मानित किया।

श्री पीयूष गोयल जी मंत्री वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय भारत सरकार ने कंपनी के कार्यकारी निदेशक श्री सुकीर्त जौहरी जी को सम्मानित किया।

जौहरी इंडस्ट्रीज़ देश की एक प्रमुख निर्यातक कंपनी है जो मार्बल,ग्रेनाइट व अन्य नेचुरल पत्थरों के निर्यात में संलग्न है।
फियो (फ़ेडरेशन आफ इंडियन एक्सपोर्ट ओरगनाइजेशन) जो कि भारत सरकार के वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय द्वारा स्थापित एक संस्था हे जो भारत से निर्यात संवर्धन का काम करती है ने अपने सातवें 19-20 व आठवें 20-21 एक्सपोर्ट एकसीलेंस अवार्ड कार्यक्रम के भव्य समारोह में विभिन्न श्रेणीयो में निर्यातको को ट्रोफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

यह कार्यक्रम नई दिल्ली में होटल ली मेरिड्यन में दिनांक 29.08.2023 को सम्पन्न हुआ जिसमें माननीय श्री पीयूष गोयल जी मंत्री वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय भारत सरकार मुख्य अतिथि थे जिन्होंने अवार्ड वितरित किये थे।
ज्ञात रहे जौहरी डंडसटरीज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री श्री धर्मेन्द्र जौहरी जी कंपनी है।

श्री धर्मेन्द्र जौहरी जी ने 1983 में सांइस से स्नातक की डिग्री के पश्चात भारतीय क़ानून (LL.B)की डिग्री सन 1986 में प्राप्त की तत्पश्चात् कुछ समय तक रेडीमेड गारमेन्ट्स के प्रमुख निर्माता व रिटेलर रहे है।
आपने प्रमुख जिनमें भारतीय क्रिकेट टीम विल्स ट्राफ़ी,पैलेस आन विल्स,एससार जो अब वोडाफ़ोन हे तथा ओएसिस जो अब एयरटेल हे को भी आफिसयल यूनिफ़ॉर्म सप्लाई की है।
श्री धर्मेन्द्र जौहरी जी काफ़ी समय तक अपेरल मेन्यूफेकटरस व मार्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे है।
फ़ेडरेशन आफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (FORTI)व एम आई रोड व्यापार मंडल के भी कार्यकारी सदस्य रहे है।
वर्तमान में श्री धर्मेन्द्र जौहरी जी राजस्थान राष्ट्रय भाषा प्रचार समिति के कार्यकारी व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री है।

चित्रांश एकसपेरस डाट इन परिवार श्री धर्मेन्द्र जौहरी जी को उनकी इस विशेष उपलब्धि पर बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएँ देता है।

