अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर व स्वयं सिद्ध साहित्यिक संस्थान जयपुर एवं इंटरनल हॉस्पिटल सांगानेर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क स्वास्थ्य परिचर्चा एवं लहरिया उत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम में आयोजित स्वास्थ्य परिचर्चा में डॉक्टर सत्यमवादा पांडे एवं डॉ अभिषेक गोयल ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी और कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के सवालों का भी जवाब दिया। दोनों डॉक्टरों को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,जयपुर व स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्था द्वारा शॉल दुपट्टा उड़ाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इटरनल हॉस्पिटल सांगानेर के यूनिट हेड डॉक्टर वर्जेश शाह, मार्केटिंग हेड रमेश धर्मानी व सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव बृजेश सक्सेना को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर, प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र जौहरी, प्रदेश महिला अध्यक्ष दीपा माथुर व प्रदेश संगठन सचिव दीप प्रकाश माथुर भी उपस्थित रहे।

नृत्य प्रतियोगिता में डॉक्टर पूनम केसवानी प्रथम,गीत प्रतियोगिता में रेखा गुप्ता प्रथम,कविता वर्ग में वर्षा गुप्ता प्रथम रही।

आयोजित प्रतियोगिताओं के जज डॉ कुसुम शर्मा, रजनी भारद्वाज, डॉ रेखा गुप्ता, नंदिनी अग्रवाल व सजला सक्सेना।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के अध्यक्ष अरुण सक्सेना द्वारा द्वारा चंद्रयान प्रतियोगिता की घोषणा की गई। जिसमें चंद्रयान तीन पर कविताएं लिखकर भेजनी है।

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन के मुख्य संपादक चित्रांश धर्मेंद्र जोहरी द्वारा घोषणा की गई कि विजेताओं को नगद पुरस्कार चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन की तरफ से दिए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में स्वयं सिद्धा साहित्यिक संस्था की अध्यक्ष श्रीमती ज्ञानवती सक्सेना द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

