Saturday, April 18, 2026
Home लोकप्रिय कायस्थ गौरव उर्दू रामायण 1859 में मुंशी कालिका प्रसाद कायस्थ ने लिखी और छपाई।

उर्दू रामायण 1859 में मुंशी कालिका प्रसाद कायस्थ ने लिखी और छपाई।

अयोध्या मैं राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बीच कानपुर की एक रामायण भी चर्चा में है। यह 164 साल पुरानी उर्दू में लिखी गई थी। इसमें बेहद ही खूबसूरती के साथ राम की जीवन लीलाओं के चित्र उकेरे गए थे। यह उर्दू रामायण 1859 में मुंशी कालिका प्रसाद कायस्थ ने लिखी और छपाई। इसमें चित्रों से रामलीला कही गई है। कानपुर हिस्ट्री सोसाइटी के महामंत्री अनिल शुक्ला बताते हैं की चित्र रामायण, जो अवध नरेश श्री राम का चरित्र है, उनमें उसके जीवन की घटनाओं के चित्र हैं। इतिहासविद के अनुसार मुंशी कालिका प्रसाद कायस्थ तब अवध दरबार में थे। नवाब वाजिद अली शाह रामलीला करते थे। संभावित उन्हें दृश्य के आधार पर मुंशी जी ने रेखांकन रामायण तैयार की। शुरुआती पन्नों में गोस्वामी तुलसीदास को राम कथा सुनाते दिखाया गया है। रामलीला देखते अवध के नवाब वाजिद अली शाह का दरबारियों के साथ चित्र भी इसमें मौजूद है।
रामायण के हर दृश्य का चित्रांकन
चित्र रामलीला में दृश्य के साथ कहीं उर्दू कहीं फारसी में दृश्य की जानकारी दी गई है। सीता स्वयंवर का दृश्य भी खास है। एक दृश्य में मां जानकी लक्ष्मण रेखा के अंदर भिक्षा लिए खड़ी दिख रही है तो एक ओर भगवान राम स्वर्ण मृग का शिकार करते नजर आ रहे हैं। रावण के साथ अनेक प्रसंगों के चित्र भी इसमें शामिल है। अनूप शुक्ला बताते हैं कि वाजिद अली शाह के बाद इस चित्र रामायण का प्रकाशन कराया गया। इससे यह भी पता चलता है कि वाजिद अली शाह श्री रामलीला देखते थे। इसका मंचन उनके दरबार में होता था। वह श्री राम कथा सुनते भी थे।

RELATED ARTICLES

महान कायस्थ विभूति लाला हरदयालमहान कायस्थ

लाला हरदयाल (१४ अक्टूबर १८८४,दिल्ली -४ मार्च १९३९) भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के उन अग्रणी क्रान्तिकारियों में थे जिन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों को देश की...

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

व्यौहार राजेन्द्र सिंह (14 सितम्बर 1900 - 02 मार्च 1988 जबलपुर, मध्यप्रदेश)हिन्दी के मूर्धन्य साहित्यकार थे जिन्होने हिन्दी को भारत की राजभाषा बनाने की दिशा में...

 11 सितम्बर का दिन हम भारतीयों के लिए यादगार और गौरव का दिन है

आज ही के दिन शिकागो के कोलम्बस हाल में जो अब Fullerton Hall है वहाँ 11 सितम्बर 1893 मे ऐतिहासिक भाषण देकर...

Most Popular

12 अप्रेल 2026, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

04 जनवरी 2026, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

16 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

01 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...