Thursday, April 16, 2026
Home कार्यक्रम फोटो मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 द्वितीय संस्करण का पोस्टर विमोचन।

मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 द्वितीय संस्करण का पोस्टर विमोचन।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर द्वारा आयोजित मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान प्रतियोगिता 2023 का पोस्टर विमोचन समाज के प्रमुख भामाशाहों श्री अजीत सक्सेना, श्री राधे गोविंद माथुर, श्री रत्न सक्सेना, श्री धर्मेंद्र जौहरी, श्री सत्य प्रकाश माथुर, श्री गणेश चंद्र सक्सेना, व श्री सुनील श्रीवास्तव तथा अन्य भामाशाहों द्वारा होटल ग्रैंड मैपल सीतापुरा में किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक जयपुर जिला अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता संपूर्ण भारत वर्ष के कायस्थ साहित्यकारों के लिए तीन वर्ग में तथा चतुर्थ वर्ग सर्व समाज के साहित्यकारों के लिए आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के सह संयोजक जयपुर जिला महामंत्री रवि माथुर ने बताया कि 4 वर्गों में होने वाली प्रतियोगिता में हर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11,101रुपये, द्वितीय पुरस्कार 7,101 रुपए व तृतीय पुरस्कार 5,101रुपये का है तथा सभी चारों वर्ग में 10 -10 प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे। ये सभी पुरुस्कार भामाशाहों द्वारा दिये जायेंगे। सभी प्रतिभागी साहित्यकारों को प्रमाण पत्र ट्राॅफी भी दी जाएगी।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री धर्मेंद्र जी ने सभी भामाशाह से इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के लिए सहयोग मांगा व आए हुए सभी भामाशाहों का धन्यवाद प्रकट किया।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आर के सिन्हा जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोधकांत सहाय जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप माथुर जी के भामाशाहों को दिए गए धन्यवाद संदेश पढ़ कर सुनाये गये।
कार्यक्रम में भामाशाह श्री शशांक माथुर, श्री डी पी सक्सेना, श्री देवेन्द्र सक्सेना, श्री अनिल माथुर व अतिथि श्री एन डी माथुर, श्री केशव श्रीवास्तव, श्री निरंजन माथुर तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा से श्रीअनमोल माथुर,श्री राजेश सक्सेना, श्री हरिश्चंद्र माथुर, श्री आर बी सक्सेना,श्री अनिल भटनागर, श्री अजय सक्सेना व श्री आशीष कुलश्रेष्ठ तथा महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती शालिनी माथुर, श्रीमती अंजु सक्सेना व श्रीमती सीमा वालिया उपस्थित रहीं।

https://photos.app.goo.gl/TaYknhUvbCfumweFA

RELATED ARTICLES

मुंशी प्रेमचन्द साहित्य रत्न सम्मान-2024

अभाकाम संस्था द्वारा मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान समारोह आयोजित।जयपुर, अभाकाम संस्था के बैनर तले इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के ऑडिटोरियम...

मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 स्मारिका का विमोचन

मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 के चयनित साहित्यकारों की रचनाओं से निर्मित स्मारिका 2023 का विमोचन मुख्य अतिथि श्री अजीत सक्सेना...

निःशुल्क चिकित्सा शिविर व कवि सम्मेलन का आयोजन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर व कायस्थ महासभा मानसरोवर व स्वयं सिद्ध साहित्य संस्थान जयपुर के संयुक्त तत्वाधान...

Most Popular

12 अप्रेल 2026, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

04 जनवरी 2026, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

16 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

01 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...