Tuesday, February 24, 2026
Home कार्यक्रम फोटो निःशुल्क चिकित्सा शिविर व कवि सम्मेलन का आयोजन

निःशुल्क चिकित्सा शिविर व कवि सम्मेलन का आयोजन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर व कायस्थ महासभा मानसरोवर व स्वयं सिद्ध साहित्य संस्थान जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में HCG कैंसर हॉस्पिटल में 01जुलाई 2023को प्रातः 11बजे आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ विनोद शर्मा ने कैंसर कारण व लक्षण की चर्चा की व समय पर उपचार करने पर किस तरह कैंसर से किस तरह निजात पाई जा सकती है यह जानकारी विस्तार से दी । शिविर के साथ साथ हॉस्पिटल के कॉन्फ़्रेन्स हॉल में काव्य सम्मेलन का आयोजन अभाकाम प्रदेश अध्यक्ष अरुण सक्सेना,मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र जौहरी व श्री वरूण चतुर्वेदी जी की अध्यक्षता में, रवि माथुर, शालिनी माथुर ,रत्न सक्सैना,किशोर पारीक जी, भगवान सहाय जी पारीक, इन्द्र भंसाली जी,शशि पाठक पूजा उपाध्याय, करुणा श्रीवास्तव वरिष्ठ साहित्यकारों की गरिमामय उपस्थिति में सीमा वालिया जी के कुशल संचालन में कवि सम्मेलन सम्पन्न हुआ। अर्चना माथुर ने माँ वीणा की आराधना मधुर स्वर में प्रस्तुत की।अंजू सक्सैना,ज्योत्सना सक्सैना,डॉ कंचना सक्सैना,पूनम केसवानी, सुशीला शर्मा,डॉ रीता सोलंकी,ऊषा शर्मा, शशि पाठक, चारु सक्सैना, अनिल भटनागर, आशीष कुलश्रेष्ठ, सुनीता सक्सेना, पुष्पा माथुर, कमलेश शर्मा, पवनेश्वरी वर्मा, प्रशंसा श्रीवास्तव अनुगूँज सक्सेना, सौम्या श्रीवास्तव आशा सक्सैना, सरोज चौहान, साधना रस्तोगी, इन्द्र भंसाली व किशोर पारीक जी के काव्य पाठ की शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा गूंज उठा। आदरणीय धर्मेन्द्र जोहरी जी ने सभी आगन्तुक अतिथियों का व HCG हॉस्पिटल का,डॉ विनोद शर्मा जी का आभार व्यक्त किया।

https://photos.app.goo.gl/fzdYx4AHVhPn2aZD9

RELATED ARTICLES

मुंशी प्रेमचन्द साहित्य रत्न सम्मान-2024

अभाकाम संस्था द्वारा मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान समारोह आयोजित।जयपुर, अभाकाम संस्था के बैनर तले इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के ऑडिटोरियम...

मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 स्मारिका का विमोचन

मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 के चयनित साहित्यकारों की रचनाओं से निर्मित स्मारिका 2023 का विमोचन मुख्य अतिथि श्री अजीत सक्सेना...

विभाकर शास्त्री जी का अभिनन्दन।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा लाल बहादुर शास्त्री जी के पोते श्री विभाकर शास्त्री जी के जयपुर...

Most Popular

04 जनवरी 2026, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

16 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

01 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

16 नवम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...