Tuesday, February 24, 2026
Home कार्यक्रम फोटो विभाकर शास्त्री जी का अभिनन्दन।

विभाकर शास्त्री जी का अभिनन्दन।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा लाल बहादुर शास्त्री जी के पोते श्री विभाकर शास्त्री जी के जयपुर पधारने पर प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप माथुर जी के नेतृत्व में शॉल व कायस्थ एकता दुपट्टा ओढ़ाकर व राजस्थानी साफा पहनाकर सम्मान किया गया तथा सभी ने मिलकर मोमेंटो भेंट किया।
श्री विभाकर शास्त्री जी ने भारत रत्न शास्त्री जी की सादगी व ईमानदारी के कई वृतांत सुनाएं। उन्होंने अपनी दादी स्वर्गीय श्रीमती ललिता शास्त्री जी के बारे में रोचक जानकारी दी।
जयपुर जिला अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने सभी पधारे कायस्थ समाज के लोगों का परिचय विभाकर शास्त्री जी से कराया और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।
प्रदेश अध्यक्ष श्री कुलदीप माथुर जी ने सभी का स्वागत करते हुए समाज की एकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में जयपुर महासचिव रवि माथुर ने विभाकर शास्त्री जी को समाज की तरफ से धन्यवाद दिया तथा आने वाले कार्यक्रम में पधारने का न्योता दिया।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य श्री देवेंद्र मधुकर सक्सेना, श्रीमती दीपा माथुर, श्री अवध बिहारी माथुर, श्री धर्मेंद्र जोहरी, अनिल माथुर, एमबी माथुर, नंद बिहारी माथुर, जितेंद्र नाग, अनिल माथुर, अनिल भटनागर, आशीष बेदिल, अमित कुलश्रेष्ठ, आशीष कुलश्रेष्ठ आदि उपस्थित रहे।

https://photos.app.goo.gl/yrMPzLSkEXAu5S7n9

RELATED ARTICLES

मुंशी प्रेमचन्द साहित्य रत्न सम्मान-2024

अभाकाम संस्था द्वारा मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान समारोह आयोजित।जयपुर, अभाकाम संस्था के बैनर तले इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान के ऑडिटोरियम...

मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 स्मारिका का विमोचन

मुंशी प्रेमचंद साहित्य रत्न सम्मान 2023 के चयनित साहित्यकारों की रचनाओं से निर्मित स्मारिका 2023 का विमोचन मुख्य अतिथि श्री अजीत सक्सेना...

निःशुल्क चिकित्सा शिविर व कवि सम्मेलन का आयोजन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर व कायस्थ महासभा मानसरोवर व स्वयं सिद्ध साहित्य संस्थान जयपुर के संयुक्त तत्वाधान...

Most Popular

04 जनवरी 2026, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

16 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

01 दिसम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...

16 नवम्बर 2025, चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन

चित्रांश एक्सप्रेस डॉट इन कायस्थ समाज़ में हो रही गतिविधियों को एकत्रित कर सब चित्रांशों तक पहुंचाने का एक माध्यम...